युवा कांग्रेस और एनएसयूआई करेगी जनसुनवाई का विरोध

शासन प्रशासन भी उद्योगपतियों के साथ कम्बल ओढ़कर घी पी रहे हैं – शुभम बाजपेयी युकां जिलाध्यक्ष

अधिकारों की लड़ाई में निमंत्रण नहीं भेजे जाते, जिनका जमीर जिंदा होता है वे खुद ब खुद चले आते हैं – नितिन पाणिग्राही (युवा कांग्रेस)

सारंगढ़ जिले के ग्राम पंचायत बोन्दा से लेकर सल्हेओना तक क्रेशरों व वैध अवैध डोलोमाइट खदानों का जाल फैला हुआ है ।  क्रेशर मालिक अवैध रूप से शासन को राजस्व का करोड़ो रूपये चूना लगाते हुए प्रशासन के साथ सांठ गांठ करके मनमाने ढंग से डोलोमाइट का खनन कर रहे हैं। प्रशासन और क्रशर मालिक जहाँ मलाई खा रहे हैं वहीं जनता धूल और प्रदूषण झेल रही है ।


ऐसे में पुनः 4-5 क्रशरों द्वारा 35 एकड़ भूमि का खदान का विस्तार किये जाने व उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से शासन द्वारा गैर कानूनी रूप से ग्राम पंचायत बोन्दा मंडी प्रांगण में जनसुनवाई का आयोजन किया गया है जिससे युवाओं और ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिल रहा है । अब ग्रामीणों के स्वास्थ्य, आजीविका व बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए युवा कांग्रेस व भा.रा.छा.सं इस जनसुनवाई का पुरजोर विरोध करने जा रही है । जिसमें ग्रामीण भी युवा कांग्रेस के साथ हैं । युवा कांग्रेस सारंगढ़ जिलाध्यक्ष शुभम बाजपेयी ने कहा ये लड़ाई सिर्फ खदान बन्द करने की नहीं बल्कि ये आम जनता के हक की, जल जंगल जमीन की, बच्चों के भविष्य की लड़ाई है। एन एस यू आई जिलाध्यक्ष ने बताया कि आयोजित जनसुनवाई में से एक खदान ऐसे क्रेशर का है जो एक शास. विद्यालय , एक निजी विद्यालय, शास. कन्या व बालक छात्रावासों से 200 मीटर दूर स्थापित है । ऐसे में खदानों के विस्तार से व डोलोमाइट ले परिवहन से छात्र छात्राओं को सड़क दुर्घटना और स्वास्थ्यगत समस्याओं का सामना करना पड़ेगा और एन एस यू आई छात्र छात्राओं के भविष्य से किसी भी कीमत पर खिलवाड़ होने नही देगी। चाहे शासन प्रशासन जो भी हथकंडे अपना ले हम विरोध के लिए तैयार हैं ।
स्थानीय युवा कांग्रेस नेता नितिन पाणिग्राही ने कहा कि क्रेशर मालिक आस पास के पंचायतों को धनबल पर अपने पक्ष में कर चुके हैं, पर यहाँ सरकार और मालिक जनता है और युवा कांग्रेस पूरे वैध दस्तावेजों के साथ जनसुनवाई के विरोध में शामिल होंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *