Dolomite Action: कटंगपाली में अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 8 ट्रैक्टर जप्त

नेशन ट्रैक डेस्क।।कटंगपाली क्षेत्र में अवैध खनन और परिवहन पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए माफियाओं पर शिकंजा कस दिया है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद आखिरकार प्रशासन हरकत में आया और संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी।

मिली जानकारी के अनुसार, तहसीलदार कोमल साहू के नेतृत्व में खनिज विभाग और राजस्व विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए डोलोमाइट पत्थर का अवैध परिवहन कर रहे 8 ट्रैक्टरों को जप्त किया। बताया जा रहा है कि ये सभी वाहन बिना वैध दस्तावेजों के परिवहन में लगे हुए थे।

कार्रवाई के बाद सभी जप्त ट्रैक्टरों को सरिया थाना के सुपुर्द कर दिया गया है, जहां आगे की विधिवत कानूनी प्रक्रिया जारी है। प्रशासन द्वारा दस्तावेजों की जांच के साथ-साथ संबंधित व्यक्तियों की पहचान भी की जा रही है।

इस सख्त कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। लंबे समय से कटंगपाली और आसपास के इलाकों में अवैध खनन और परिवहन की शिकायतें सामने आती रही हैं, लेकिन इस बार प्रशासन की कार्रवाई ने स्पष्ट संकेत दे दिया है कि अब ऐसे मामलों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार, इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा सकती है, जिससे आगे और बड़ी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *