डॉ. संजय कन्नौजे का तबादला, छत्तीसगढ़ में IAS अफसरों की बड़ी सर्जरी

रायपुर/सारंगढ़। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी बड़े प्रशासनिक आदेश में प्रदेशभर के कई IAS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस फेरबदल में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला सबसे ज्यादा चर्चा में रहा, जहां कलेक्टर स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है।


जारी आदेश के अनुसार डॉ. संजय कन्नौजे (IAS 2016) को कलेक्टर, सारंगढ़-बिलाईगढ़ पद से हटाकर संचालक, संस्कृति विभाग बनाया गया है। वहीं उनकी जगह श्रीमती पद्मिनी भोई साहू को नया कलेक्टर, सारंगढ़-बिलाईगढ़ नियुक्त किया गया है।


जिले में नई कलेक्टर की नियुक्ति के बाद प्रशासनिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि आने वाले समय में जिले की प्रशासनिक कार्यप्रणाली और विकास कार्यों में नई गति देखने को मिल सकती है।


कई जिलों में बदले गए कलेक्टर


शासन द्वारा जारी तबादला सूची में कई जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं।
श्री राहुल देव को कलेक्टर, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर बनाया गया है।


श्रीमती चंदन त्रिपाठी को कलेक्टर, बलरामपुर-रामानुजगंज नियुक्त किया गया है।


श्रीमती लीना कोसम मण्डावी को प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड बनाया गया है।


श्री संजीव मिश्रा को आयुक्त, नगर निगम रायपुर की जिम्मेदारी दी गई है।


श्री विश्वदीप को कलेक्टर, बीजापुर बनाया गया है।
सुश्री रेना जमील को कलेक्टर, सूरजपुर नियुक्त किया गया है।


मंत्रालय स्तर पर भी बड़ा फेरबदल


राज्य शासन ने सचिव और प्रमुख सचिव स्तर पर भी कई अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है।


श्रीमती रेणु शर्मा को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।


श्री मनोज कुमार पिंगुआ को वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग सौंपा गया है।


श्रीमती निहारिका बारिक सिंह को गृह एवं जेल विभाग का प्रभार दिया गया है।


डॉ. रोहित यादव को सचिव, वित्त विभाग बनाया गया है।


श्री अविनाश चंपावत को सचिव, उच्च शिक्षा विभाग नियुक्त किया गया है।


प्रदेश में हुए इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को सरकार की नई रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में नई कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू की नियुक्ति के बाद अब लोगों की नजर जिले की नई प्रशासनिक कार्यशैली पर टिक गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *