नेशन ट्रैक सारंगढ़।।कटंगपाली पंचायत क्षेत्र के महुआपाली में सारंगढ़ खनिज विभाग के जल्द ही दस्तक देंने की सूचनाएं विश्वसनीय सूत्र दे रहे है दावा है कि डोलोमाइट के अवैध खनन पर बड़ा प्रहार होने वाला है इस क्षेत्र में लगातार हो रही अवैध खनन को लेकर नेशन ट्रैक के द्वारा समाचार के माध्यम से विभागीय अफसरों का ध्यानाकर्षण निरंतर किया गया है जिस गंभीरता को देखते हुए खनिज विभाग के अफसर अब कार्रवाई करने का मन बना रहे है हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है और न ही विभाग के तरफ़ से कोई बयान जारी हुआ है लेकिन जो सुगबुगाहट सामने आ रही है इससे तो साफ है बहुत जल्द महुआपाली में डोलोमाइट पत्थर निकाल कर मोटी कमाई करने वाले खनिज माफियाओं के खिलाफ ठोस कार्रवाई होने वाला है ।

सूत्र बताते है कि यहां से रोजाना हजारों टन डोलोमाइट पत्थर निकाले जा रहे है जिसे कटंगपाली में संचालित होने वाले विभिन्न क्रेशर संस्थानों में बड़े ही आसानी से खपाया जा रहा है बिना रॉयल्टी के पत्थर की निकासी कर शासन को लाखों के राजस्व चुना भी बेखौफ लगाया जा रहा है ।
बहरहाल इस पूरे मामले में नेशन ट्रैक की पैनी नजर बनी हुई है आगे भी अपडेट देते रहेंगे ।
